यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तुलसीदास ने अकबर को कभी राजा नहीं माना, बल्कि उन्होंने राजा रामचंद्र की जय का नारा दिया था। गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम गोरखपुर मठ में आयोजित गंभीरनाथ के शताब्दी पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने इस दौरान सिंकदर और अकबर की कहानी भी सुनाई। सीएम ने कहा कि सिंकदर दुनिया को जीतने चला था, लेकिन एक योगी ने उसे कहा कि विश्व विजेता नहीं एक ही भाग्य विजेता है।
Tulsidas ji ne kabhi Akbar ko raja nahi maana tha, unka kehna tha ki mera raja ek hi hai-Bhagwan Ram: Yogi Adityanath pic.twitter.com/e7JSbldNS2
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2017
इसी समारोह में दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में कहा कि अयोध्या में मस्जिद नहीं राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि महंत सुरेश दास ने कहा कि अब ये मंदिर बनकर रहेगा। दास ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से ही यूपी का विकास होगा।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सुबह गौशाला में गायों को चारा खिलाने के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। उन्होंने सुबह-सुबह गौशाला में गायों को खाना खिलाया। वहीं योगी गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे, तभी एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। आत्मदाह करने वाला शख्स कर्ज माफी की मांग कर रहा था। हालांकि, वहां उपस्थित सुरक्षा के जवानों ने उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।
होम गार्ड कॉन्स्टेबलों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इसके साथ ही गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर के बाहर होम गार्ड कॉन्स्टेबलों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया. कॉन्स्टेबल नियमित होना चाहते हैं. वे नियमित होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप मांग कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि सीएम आज गोरखपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही ये खबर है कि वे 27 मार्च यानी कल अयोध्या नहीं जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अयोध्या जाने का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, वे राम मंदिर पर चर्चा करना चाहते थे, इसलिए पहले वे संतों से बात करेंगे।
CM Yogi Adityanath feeds cows at a Gaushala in Gorakhpur pic.twitter.com/FsSPvJjK2P
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2017
Gorakhpur: Prantiya Rakshak Dal (PRD) jawans waiting to meet UP CM Yogi Adityanath demanding job regularisation. pic.twitter.com/C4lpyoUJMo
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2017
वहीं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे हैं। पीआरडी जवानों की मांग नौकरी पक्की करने की है।