फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के पाटन में भिड़े दो संप्रदाय के लोग, 20 घरों में लगाई आग, एक की मौत

Sun, 26 Mar 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव के बाद लगाई गई आग - फोटो : Indian express
विज्ञापन
गुजरात के पाटन जिले के वडवाली गांव में दो पक्षों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तकरीबन 12 लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाले दो छात्र पेपर देकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हल्की बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद एक पक्ष के गांव से आए तकरीबन 5000 हजार लोगों ने एक वर्ग विशेष के गांव वडवाली पर हमला बोल दिया। 

आरोप है कि लोगों ने 20 से ज्यादा घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही वहां खड़े वाहनों और दूसरी संपत्तियों को भी आग के हवाले कर दिया। डर की वजह से कई परिवार अपना घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें