फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बोले योगी- ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है राज्य सरकार

Thu, 05 Oct 2017 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
योगी - फोटो : self
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल हुए। वहां एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने माकपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माकपा धर्मनिरपेक्षता के बारे में नारा बुलंद करती है लेकिन ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है। केरल की पवित्र भूमि पर यह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


योगी ने आगे कहा कि केरल की भूमि पर तो केवल राष्ट्रवादी विचारधारा को ही बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सनातन हिंदू परंपरा में केरल का एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है लेकिन आश्चर्य है कि कैसे साम्यवाद की ‘विदेशी विचारधारा’ इस राज्य में अपनी जगह बना ली। भाजपा केरल को ‘लाल सलाम’ की भूमि नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि यदि सीपीआई (एम) लोकतंत्र में विश्वास रखती है तो उसे केरल में होने वाली राजनीतिक हत्याओं के बारे में उठे सवालों के जवाब देना होगा।

पढ़ें: केरल में बोले योगी- सीएम के जिले में हुए 20 मर्डर, साफ है कि हत्यारों को सुरक्षा दी जाती है

इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में योगी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और राजनीतिक हत्याओं के मामलों पर राजनीति नहीं करती। योगी ने आगे कहा कि जिहाद पूरे देश के लिए खतरा है और इसको केरल सरकार द्वारा राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। योगी बोले कि राज्य में लव जिहाद भी एक मुख्य समस्या है और केरल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक कारणों से ऐसे मुद्दों पर आंख मूंद लेती है। योगी ने केरल के बहुचर्चित कथित लव जिहाद मामले में केरल हाईकोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन रक्षा यात्रा के दो दिन पूरे

amit shah
भाजपा की जन रक्षा यात्रा वामपंथियों की बढ़ती हिंसक घटनाओं के खिलाफ है। यात्रा के दो दिन पूरे हो चुके हैं। पहले दिन अमित शाह ने रैली की थी। कन्नूर में शाह ने कहा था कि राज्य में संघ और बीजेपी के 120 से ज्यादा कार्यकर्तओं को मार दिया गया जिनकी सीधी जिम्मेदारी राज्य के सीएम पिनराई विजयन की है। दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ केरल पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि यह यात्रा केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की कम्यूनिस्ट सरकार को आईना दिखाने के लिए है। 

बीजेपी की यह यात्रा 'रिले रेस' जैसी है। इसमें बीजेपी के बड़े नेता एक-एक करके राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर यात्रा को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें