फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव नतीजे योगी सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह नहीं : अमित शाह

Sun, 18 Mar 2018 05:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन को खतरा मानने से इनकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यूपी उपचुनाव के नतीजे योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह नहीं है। योगी सरकार भाजपा शासित राज्यों में सबसे अच्छा काम कर रही है। 
विज्ञापन


गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर पहली बार शाह ने एक न्यूज चैनल से कहा कि कम मतदान और सपा-बसपा के गठबंधन के चलते हमारी हार हुई है। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और इसका विश्लेषण कर आगे की रणनीति बनाएंगे। सपा-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ये दोनों एक साथ आए हैं। ये दोनों दल एक हो जाएं तो भी भाजपा को कोई डर नहीं है। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके ऐसे दिन आ गए हैं कि वह दूसरों की जीत पर खुश हो रही है। हमने उनके 11 राज्य जीत लिए लेकिन वे हमारी 11 सीट हारने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक 21वां राज्य होगा जहां चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के विपक्षी दलों को दिए गए डिनर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब देश में इंदिरा बनाम ऑल था, अब मोदी बनाम ऑल है। रही बात डिनर की तो इसमें जाने से कुछ नहीं होता है। बहुत से लोग ऐसे थे जो फोन पर हमसे कह रहे थे कि आप बुलाएंगे तो हम वहां भी आ जाएंगे। टीडीपी के एनडीए से अलग होने पर उन्होंने कहा कि हमने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है। 
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे से भटके नहीं

अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सत्ता विरोधी लहर का नहीं करना होगा सामना

शाह ने 2019 में सत्ता विरोधी लहर का सामना करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने कई बेहतरीन काम किए हैं। विरोधी लहर उनके लिए होती है जो ऐशोआराम और सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। अगले लोकसभा चुनाव के लिए 350प्लस सीटों का लक्ष्य तय करने की बात को उन्होंने खारिज किया।

राम मंदिर मुद्दे से भटके नहीं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम राम मंदिर मुद्दे और अनुच्छेद 370 पर अपने रुख से भटके नहीं हैं। मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से भी हाईकोर्ट जैसा ही फैसला आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें