फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Thu, 08 Dec 2016 08:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2017 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि परीक्षा लगभग एक महीने तक चलेगी। हाईस्कूल की परीक्षा छह मार्च तक कुल 15 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी। बोर्ड ने होली से पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पूरी करने का कार्यक्रम तैयार किया है। होली 12-13 मार्च को पड़ रही है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक कुल 20 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी। 2016 में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी। 2017 में हाईस्कूल में 3404471 और इंटरमीडिएट में 2624681, इस प्रकार कुल मिलाकर 6029152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सचिव ने बताया कि तिथि तय करके जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।

बोर्ड की परीक्षाएं ऐलान होने के बाद अब यह लगभग साफ हो गया है कि उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव मार्च के बाद ही होंगे। राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने मांगी थी जानकारी

इससे पहले  निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी थी।  बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच परीक्षा कराने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 में 18 फरवरी और 2015 में 19 फरवरी से शुरू हुई थी।

बोर्ड परीक्षा एवं चुनाव दोनों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। सचिव शैल यादव ने कहा था कि निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी है और बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच संभावित परीक्षा की तिथि भेजी जा रही है। अब निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


अब बोर्ड की तरफ से तिथि ऐलान के बाद ये तय हो गया कि विधानसभा चुनाव मार्च के बाद ही संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें