फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह के घर पर अहम बैठक, सीएम योगी भी मीटिंग में शामिल हुए

Thu, 19 Aug 2021 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी सिलसिले में गुरुवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। वहां उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्क्ष जेपी नड्डा, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल भी मौजद रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अन्य कई राज्यों के साथ अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सपा, बसपा, कांग्रेस समेत कई दल मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव में पहली बार ओवैसी की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित किया था। उन्होंने 3 हजार करोड़ की निधि से 1 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने की योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिये युवाओं को भत्ता भी देगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं के उत्थान के लिए भी जल्द योजना लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें