फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने को तैयार कांग्रेस

Tue, 20 Dec 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने बूते पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। लालगंज में विधायक आराधना मिश्रा के कैंप कार्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव ने कहा कि बीजेपी, सपा व बसपा ने विकास को ताक पर रखते हुए जाति व धर्म तथा क्षेत्रवाद के नाम पर केवल सत्ता हासिल करने के लिए वोटों के ध्रुवीकरण का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारें जब सत्ता में रहती हैं तो विकास के बजाय जातिवाद तथा संकीर्णता की सियासत पर राज करने का हथकंडा अपनाती हैं।

राज्यसभा में नेता विपक्ष उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जहां भी कांग्रेस से हटकर दूसरी पार्टियों की सरकारें आई हैं, वहां विकास ठप है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपनी नीतियों व सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से देश के सभी वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है

नोटबंदी के मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राज्यसभा व लोकसभा के दोनों सदनों के इतिहास में पहली बार ऐसी शर्मनाक घटना हुई, जब सभापति ने विपक्ष के साथ-साथ सदन नहीं चलने के लिए सत्ता पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री व उनके मंत्री समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों पर नोटबंदी के फैसले की वकालत करते हैं, लेकिन सदन में इस मुद्दे पर बहस से इसलिए भाग रहे हैं कि देश की जीडीपी का जो नुकसान हुआ है उसकी कलई खुल जाएगी। 

आजाद ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता इस बात से पता चलती है कि जम्मू-कश्मीर में शहीद होने वाले सैनिकों व नोटबंदी के दौरान कतार में खड़े लोगों की मौत पर सदन में श्रद्धांजलि तक नहीं दी जा सकी।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि नोटबंदी से देश के सभी वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा। इस दौरान पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें