फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए कसी कमर, प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त, क्या सपा से नहीं बन रही है बात

Thu, 19 Sep 2024 07:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

कांग्रेस के नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कहते हैं कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा के उपचुनावों को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने मजबूती के साथ जिम्मेदार नेताओं को इन चुनावों में बड़ा टास्क देकर मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस-सपा के तालमेल पर नजरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने मजबूत तैयारी के साथ अपनी पूरी फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। जिन 10 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं वहां के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पार्टी नहीं है जिम्मेदारी अपने वरिष्ठ और महत्वपूर्ण होने ओहदे वाले नेताओं को दी है। फिलहाल उपचुनावों की तैयारी को लेकर जिस प्रकार कांग्रेस ने कमरकसी है उससे सियासी गलियारों में चर्चाएं यह हो रही है कि क्या समाजवादी पार्टी के साथ उपचुनाव में बात नहीं बन रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उपचुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे। बैठक मैं पार्टी के नेताओं ने आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी पर मंथन किया। इस दौरान पार्टी ने सभी दसों विधानसभा क्षेत्र में अपने नेताओं को प्रभारी और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई। बैठक के दौरान जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं को पार्टी की ओर से यह निर्देश दिया गया कि चुनाव में किसी तरीके की कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। इसलिए घर-घर तक जाकर कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन की नीतियों को पहुंचाया जाए।

कांग्रेस के नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कहते हैं कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा के उपचुनावों को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने मजबूती के साथ जिम्मेदार नेताओं को इन चुनावों में बड़ा टास्क देकर मैदान में उतारा है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव को लेकर हुई बैठक के दौरान सभी दसों सीटों पर सांसदों से लेकर बड़े नेताओं को क्षेत्र में रहकर जनता से संपर्क करने के लिए मैदान में उतारा है। इसमें मझवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को इंचार्ज बनाया गया है तो सदन प्रसाद को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरनगर के मीरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वीरेंद्र चौधरी को इंचार्ज बनाया गया है और इमरान मसूद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को इंचार्ज और राजकुमार रावत को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को मिल्कीपुर में इंचार्ज बनाया गया है और अखिलेश प्रताप सिंह को इसी सीट पर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद सीट पर आराधना मिश्रा मोनाको इंचार्ज और सांसद तनुज पुनिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सभी सीटों पर भी प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


अविनाश पांडे कहते हैं कि इन नेताओं को जिम्मेदारी देने के साथ संविधान सम्मेलन कराने की भी तैयारी चल रही है। यह सम्मेलन सभी उपचुनाव में होने वाली विधानसभा क्षेत्र में कराए जाएंगे। पार्टी किसी भी तरीके की कोई कोर कसर की संभावना इस उपचुनाव में नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि इन सम्मेलनों की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। वह कहते हैं कि इस सम्मेलन के माध्यम से वह न सिर्फ अपनी पार्टी की नीतियों को बल्कि INDIA गठबंधन की नीति को जनता के सामने रखा जाएगा।

वहीं कांग्रेस पार्टी की इन तैयारियों को देखते हुए सियासी गलियारों में कई तरह की कयासबाजी भी चल रही है। कहा यह जा रहा है कि कांग्रेस की मजबूत तैयारी से एहसास हो रहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ संभवत सीटों पर सहमति नहीं बन रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं की सीटों पर सहमति को लेकर दोनों पार्टियों के बड़े नेता ही तय करेंगे। लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तो अपनी पार्टी की रणनीति के मुताबिक इन उपचुनावों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें