फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: 'मोदी सरकार में अभूतपूर्व रोजगार, आठ साल में एक करोड़ पहुंचा आंकड़ा', IMF के पूर्व अधिकारी ने की तारीफ

Mon, 06 May 2024 07:25 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Jobs: आईएमएफ के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुरजीत भल्ला ने कहा कि 2004-2013 (यूपीए सरकार) के दौरान सबसे कम नौकरियां सृजित की गईं। मोदी सरकार में रोजगार सृजन रिकॉर्ड पर सबसे अधिक रहा है। भारतीय इतिहास में पहले कभी भी औसत आधार पर इतनी नौकरियां सृजित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में अभूतपूर्व संख्या में रोजगार पैदा हो रहे हैं। बीते 7-8 वर्षों में यह संख्या एक करोड़ को छू रही है। यह बात भारत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व कार्यकारी निदेशक रहे सुरजीत भल्ला ने रविवार को कही।

विज्ञापन


भल्ला ने कहा, 2004-2013 (यूपीए सरकार) के दौरान सबसे कम नौकरियां सृजित की गईं। मोदी सरकार में रोजगार सृजन रिकॉर्ड पर सबसे अधिक रहा है। भारतीय इतिहास में पहले कभी भी औसत आधार पर इतनी नौकरियां सृजित नहीं हुई हैं। पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य भल्ला ने पूर्व पीएम वाजपेयी के कार्यकाल को भी सराहा। 

एफडीआई में गिरावट नई नीति के कारण
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में कमी के बारे में भल्ला ने कहा कि भारत में एफडीआई में गिरावट की अहम वजह सरकार की नई नीति को माना जा सकता है। इसमें निवेश से जुड़ा कोई भी विवाद भारत में ही सुलझाया जाता है। यह ऐसी नीति है, जिस पर भाजपा सरकार को दोबारा विचार करने की जरूरत है। भल्ला ने भविष्यवाणी की कि सत्तारूढ़ भाजपा को सांख्यिकीय संभावना के आधार पर अपने दम पर 330-350 सीटें मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें