फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप कांड: BJP सांसद बोले- पार्टी का व्यक्ति दोषी पाया गया तो बीच सड़क पर दे दी जाए फांसी

Fri, 13 Apr 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप कांड पर असम के भाजपा सांसद ने बड़ा बयान दिया है। सांसद आरपी शर्मा का कहना है कि रेप करने वालों को पब्लिक में फांसी या गोली मार देनी चाहिए। इन पर कोई दया नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा से जुड़ा व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे भी सार्वजनिक स्थल पर फांसी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्नाव और कठुआ रेप कांड पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है और इस वजह से केंद्रीय मंत्री को जवाब देने पड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं एक नारी हूं और विश्वास है कि पीड़िताएं शर्मसार महसूस नहीं कर रही होंगी।

बता दें कि जम्मू के कठुआ में नाबालिग लड़की को रेप का शिकार बनाया गया है, जबकि उन्नाव रेप कांड में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर का नाम उछला है। कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें