फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक: दिल्ली में आज से खुलेंगे पार्क, मॉल, यूपी में भी होगी शुरुआत, जानिए कहां क्या खुलेगा

Sun, 20 Jun 2021 11:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरी लहर कोरोना संक्रमण की गति कम होते ही एक-एक कर राज्य अनलॉक हो रहे हैं। वहीं डॉक्टरों में इसे लेकर भय पैदा हो रहा है। सोमवार से दिल्ली व यूपी में मॉल, होटल व पार्क खुल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण दर कम होते ही राज्यों ने जनजीवन सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। 21 जून से यूपी, दिल्ली,  कर्नाटक व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में छूट मिल रही है। दिल्ली में सोमवार से पार्क, मॉल व होटल खुल रहे हैं। वहीं यूपी में भी इन कारोबार की छूट मिल रही है। कुछ अन्य राज्य भी छूट दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यूपी में दो माह बाद रेस्टॉरेंट फिर खुलेंगे 
उप्र सरकार ने 21 जून बाजार में दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। सरकारी व निजी दफ्तर खोले जा सकेंगे। इनमें शत प्रतिशत उपस्थिति रह सकेगी। रेस्टॉरेंट, होटल व अन्य खाने-पीने की जगहें 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खुलेंगे। 

दिल्ली में बार भी खुलेंगे
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हुए हैं। ऐसे में सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत भी मिल गई है। प्रतिबंधों में ढील 28 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। रेस्टोरेंट-बार में बैठने की क्षमता 50 फीसदी है, रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। सभी बाजार और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है।पब्लिक पार्क और गार्डन भी खोल सकेंगे। बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी सुबह 10 बजे से रात के आठ बजे तक खुल सकेंगे। 
विज्ञापन


स्कूल, कॉलेज, पूल बंद रहेंगे
इसके साथ ही दिल्ली के सारे स्कूल, कोचिंग, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। स्विमिंग पूल, स्टेडियम, सिनेमा, थियेटर बंद रहेंगे। एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। स्पा, जिम और योगा संस्थान बंद रहेंगे। सार्वजनिक पार्क और गार्डन बंद रहेंगे। 

दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़
दिल्ली के बाजारों में फिर भीड़ उमड़ने लगी है। इससे जहां डॉक्टर भयभीत हो रहे हैं वहीं लोग खुश हैं। एक बाजार में मिले दंपती ने बताया कि वे घरों में रह कर बोर हो गए थे, इसलिए निकल आए शॉपिंग करने। एक युवती ने बताया कि उसने अपने पति के लिए एक मॉल से कपड़े खरीदे। बहुत दिनों से घरों में कैद रहने से उब गए थे। अब अच्छा लग रहा है। 

उत्तराखंड : एक जुलाई से चार धाम यात्रा 
उत्तराखंड में भी ढील दी जा रही है। होटल, बार, रेस्टॉरेंट 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे। सरकारी दफ्तर आधी क्षमता से खुलेंगे। एक जुलाई से रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी की चारधामा यात्रा शुरू होगी। 
कर्नाटक में शाम पांच बजे तक दुकानें खुलेंगी
कर्नाटक सरकार ने राज्य में सभी दुकानें शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दी है। बगैर एसी के 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे। लॉज, रिसॉर्ट भी आधी क्षमता से खुलेंगे। निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे। वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा।

आंध्र में नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से
उधर आंध्रप्रदेश में नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा। सरकारी दफ्तर में सभी कर्मचारी आएंगे। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानों समेत सभी आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी। 

जम्मू कश्मीर के आठ जिले खुले
जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, उधमपुर, गंदरबल, बांदीपोरा व शोपियां जिले में लॉकडाउन खत्म हो गया है। इन जिलों में सातों दिन दुकानें व बाजार खुलेंगे। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें