फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1: खुल गए मॉल्स, सावधानी बरतते दिखाई दिए लोग

Mon, 08 Jun 2020 03:50 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना वायरस के चलते देश में चार चरणों के लॉकडाउन के बाद आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के तहत अनलॉक-1 के पहले चरण में रेस्टारेंट व मॉल्स को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार को पहले ही दिन मॉल्स लोगों से गुलजार दिखे। जानें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
जयपुर के एक मॉल का दृश्य - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:49 PM, 08-Jun-2020

वसंत कुंज में खुला मॉल

दिल्ली के वसंत कुंज में एंबियंस मॉल दोबारा खुला। पहले दिन यहां कम ही लोग नजर आए। 

 
 

01:31 PM, 08-Jun-2020

भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट में लोगों की क्षमता कम की

भोपाल में आज से सभी होटल और रेस्ट्रोरेंट फिर से खुल गए हैं। लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
 

01:28 PM, 08-Jun-2020

मध्य प्रदेश में खुले मॉल्स

भोपाल में भोपाल में माल्स फिर से खोल दिए गए हैं। भोपाल के डीएम ने जिले में शॉपिंग मॉल्स, होटल, रेस्टारेंट आदि खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि कंटेनमेंट जोन में इसकी अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
12:54 PM, 08-Jun-2020

बंगलूरू में मॉल पहुंचे लोग

कर्नाटक में बंगलूरू के एमजी रोड़ स्थित गरुड़ मॉल भी सोमवार को फिर से खुल गया। इसके मैनेजर जे जोसेफ ने बताया कि सभी के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य है। हम तापमान जांच करने और सैनिटाइज करने के बाद ही लोगों को आने की इजाजत दे रहे हैं। 
 

12:09 PM, 08-Jun-2020

अनलॉक-1: खुल गए मॉल्स, सावधानी बरतते दिखाई दिए लोग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का सिटी सेंटर मॉल सोमवार से खुल गया। मॉल में प्रवेश करने से पहले लोग की जांच की गई और उनके हाथ सैनिटाइज किए गए।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें