पीएचडी की पढ़ाई रेगुलर मोड़ से ही होगी। यूजीसी ने पब्लिक नोटिस के माध्यम से कहा कि पीएचडी थीसिस की जांच दो बाहरी परीक्षक करेंगे। यूजीसी सचिव प्रो रजनीश जैन की ओर से शुक्रवार को पब्लिक नोटिस जारी किया गया है।
प्रो. जैन के मुताबिक, विश्वविद्यालय और छात्रों के सवालों को 14 नवंबर को आयोजित काउंसिल की बैठक में उठाया गया था। इसी के तहत पीएचडी स्कॉलर्स को दो रिसर्च पेपर प्रकाशित करने होंगे। इसमें से एक रिसर्च पेपर यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त जर्नल में प्रकाशित करना होगा। स्कॉलर्स को कांफ्रेंस या सेमिनार में अपने काम की प्रजेंटेशन देनी पड़ेगी।