फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फुल चार्ज होने पर 500km चलेगी ह्युंडई की ये कार

Thu, 17 Aug 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ह्युंडई मोटर - फोटो : AP
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक कार की डिमांड को देखते हुए कार कंपनियों ने भी अपना फोकस अब इस सेग्मेंट पर कर लिया है। ह्युंडई मोटर ने गुरुवार को कहा कि कंपनी जल्द ही लॉन्ग रेंज की इलेक्ट्रॉनिक कार लॉन्च करने वाली है। ये कार एक बार चार्ज होने के बाद 500 किमी तक चलेगी। कंपनी इस कार को 2021 के तक लॉन्च करने का प्लान बना रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि किआ (KIA) मोटर्स और ह्युंडई विश्व की पांचवी सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि वह 2020 तक 31 ईको- फ्रेंडली मॉडल तैयार करेगा। इसके साथ ही कंपनी हाइब्रीड कार पर भी काम कर रही है। 

पढ़ें: मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट्स को इलेक्ट्रॉनिक कारें देगी केंद्र सरकार

बता दें कि बैटरी वाली कार टेस्ला जैसी कंपनियां बनाती है। पिछले साल ह्युंडई ने अपनी पहली इलेक्ट्रॉनिक कार IONIQ लॉन्च की थी, लेकिन कार को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। चूंकि ह्युंडई की  IONIQ एक बार चार्ज होने पर कम दूरी तय कर पाती है। इस क्षेत्र में टेस्ला और जनरल मोटर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन


ह्युंडई मोटर ने बताया है कि वह अपनी चर्चित कार कोना का इलेक्ट्रीक वर्जन भी लॉन्च करेगी। जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 390 किमी तक चलेगी। कंपनी इस कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें