फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Powered Fridge: ग्लोबल वार्मिंग के चलते अनोखी पहल, सौर ऊर्जा से चलने वाले फ्रिज में सुरक्षित रहेंगे टीके

Thu, 27 Mar 2025 05:35 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Solar Powered Fridge: भारत में टीकों को सुरक्षित रखने के लिए सौर ऊर्जा चालित फ्रिज स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार ने कोल्ड चेन तकनीशियनों को प्रशिक्षण देने की पहल की है ताकि तकनीकी खामियों को स्थानीय स्तर पर ही ठीक किया जा सके।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन के चलते पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर रही है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन प्रभावों से बचने के लिए केंद्र सरकार ने अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत देश के सभी राज्य टीका सुरक्षित रखने के लिए सौर ऊर्जा चालित फ्रिजों को स्थापित कर रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) के निदेशक डॉ. धीरज शाह ने बुधवार को बताया कि 2015 में केंद्र ने राष्ट्रीय कोल्ड चेन एवं टीका प्रबंधन संसाधन केंद्र शुरू किया जो अब देश के सभी जिलों में कोल्ड चेन तकनीशियनों को प्रशिक्षण दे रहा है ताकि इनमें आने वाली तकनीकी खामियों को स्थानीय स्तर पर ही ठीक किया जा सके।

ये भी पढ़ें: संकट: देश के प्रमुख जलाशयों में 45% तक गिरा जल स्तर; गर्मी बढ़ने के साथ आने वाले दिन और होंगे मुश्किल
विज्ञापन


शाह ने कहा कि पुरानी तकनीक पर आधारित रेफ्रिजरेटर ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देते हैं। इन प्रभावों से बचने के लिए देश के सभी राज्यों में सौर ऊर्जा से चलने वाले रेफ्रिजरेटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें -20 से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर टीकों को सुरक्षित रखा जा सकता है।  
विज्ञापन


एनआईएचएफडब्ल्यू की कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. रेणु सेहरावत ने बताया कि टीके गर्मी के प्रति संवेदनशील होते हैं, उन्हें निर्धारित तापमान सीमा के भीतर परिवहन और संग्रहित किया जाना चाहिए। इसलिए, उनकी क्षमता और प्रभाव बनाए रखने के लिए, कोल्ड चेन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें