Assam : एक ओर श्रद्धा हत्याकांड में आफताब की दरिंदगी सामने आई है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं, दूसरी ओर असम में प्रेम का एक अनूठा मामला देखने को मिला है, जहां प्रेमी ने मृत प्रेमिका से शादी रचाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अनूठी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक वैसे ही सिंदूर लगा रहा है, जैसे कोई अपनी नवविवाहित दुल्हन को सिंदूर लगाता है। इसमें दिख रहा है कि बिटुपन ने अंतिम विदाई से पहले प्रार्थना के शव को जयमाला पहनाई और फिर उसके शरीर में दूसरी माला छुआकर खुद के गले में पहन ली।
जल्द ही करने वाले थे शादी
27 वर्षीय मोरीगांव निवासी बिटुपन तमुली चापरमुख के कोसुआ गांव की 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे। दोनों के घरवालों को यह बात पता थी। वे जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच प्रार्थना बीमार हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। जब बिटुपन को प्रार्थना के बारे में पता चला, तो वह उसके घर पहुंचा और उसकी दुल्हन बनने की अंतिम इच्छा पूरी की।