फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में करीब एक साल बाद कोविड-19 का पहला मामला आया सामने

Tue, 19 Jan 2021 07:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के करीब एक साल बाद कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हो गया है, इसी बीच केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में कोविड-19 का पहला मामला सोमवार को सामने आया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडिया रिजर्व बटालियन के जवान को संक्रमित पाया गया है जो तीन जनवरी को जहाज से कोच्चि से कवरत्ती के लिए रवाना हुए थे। सोमवार को वह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक संक्रमित जवान इस केंद्रशासित प्रदेश के निवासी नहीं हैं। इससे पहले लक्षद्वीप में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें