फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी ने सिविल सेवाओं के लिए 66 और उम्मीदवारों की सिफारिश, एससी/एसटी के 2 अभ्यर्थी

Thu, 30 Aug 2018 08:10 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए आरक्षित सूची में शामिल 66 और उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की है।

विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2017 के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल को की गई थी। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति के लिए 990 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई थी जबकि 1,058 नियुक्तियां थी।
विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा जारी बयान के अनुसार अब 66 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है जिनमें सामान्य श्रेणी के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के एक और अनुसूचित जनजाति के एक अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन 66 अभ्यर्थियों की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें