फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता ने अपनी सरकार पूंजीपतियों के आगे गिरवी रखी, इसलिए कर रही हैं नोटबंदी का विरोध'

Mon, 12 Dec 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय नदी विकास एवं जल संसाधन मंत्री/ सांसद उमा भारती ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी सरकार पूंजीपतियों के यहां गिरवी रख दी है, इसलिए वह नोटबंदी का विरोध कर रही हैं। इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करनी होगी, क्योंकि उन्होंने नोटबंदी की अहमियत समझी है। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने आईं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी हो सकती है, लेकिन जनता में गुटबाजी नहीं है। यदि गुटबाजी होती तो भाजपा की केंद्र में स्पष्ट बहुमत की सरकार नहीं बनती। 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी का विरोध करने के सवाल पर कहा कि नोटबंदी पर सवाल उठाना गलत है, क्योंकि इससे देश में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी चिंताग्रस्त हैं, क्योंकि अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की शादी में लाखों रुपये खर्च करने के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि वह पहले से ही पूंजीपति हैं, उन्होंने शादी का इंतजाम पहले से कर लिया था। इसलिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। 

भाजपा नेताओं के यहां छापेमारी के दौरान लाखों रुपये मिलने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार निष्पक्ष होकर काम कर रही है, चाहे वह भाजपा का हो या अन्य किसी पार्टी का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें