फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga : सुधार गृह में तिरंगा फहराना चाहते थे केंद्रीय मंत्री सुभाष, ममता सरकार से नहीं मिली इजाजत

Sun, 14 Aug 2022 03:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।

सार

केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने दावा किया कि मेदिनीपुर केंद्रीय सुधार गृह में उनके दौरे के बारे में राज्य के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने पाया कि वहां तिरंगा फहराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार। - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया है। सुभाष सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें केंद्र के 'आजादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' मुहिम के तहत पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक सुधार गृह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी। 

 

उन्होंने दावा किया कि मेदिनीपुर केंद्रीय सुधार गृह में उनके दौरे के बारे में राज्य के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने पाया कि वहां तिरंगा फहराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने जेल परिसर के बाहर संवाददाताओं से कहा, "जब मैंने परिसर में कदम रखा, तो मैंने पाया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। यह हमारे नायकों के बलिदान के प्रति पश्चिम बंगाल सरकार की उदासीनता और उपेक्षा को दर्शाता है।"
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष ने कहा कि "इसके लिए वह सुधार गृह के अधिकारियों को दोष नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशों का पालन किया और जाहिर तौर पर 13 अगस्त के कार्यक्रम के बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई थी।"

उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, "मुख्य सचिव के साथ मेरी टेलीफोन पर हुई बातचीत सहित सभी आधिकारिक बातचीत के बावजूद, मिदनापुर केंद्रीय सुधार गृह में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का जश्न मनाने और पश्चिम बंगाल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दी गई।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' मुहिम शुरू की गई है। वहीं, सुभाष सरकार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, “उनकी ओर से इस तरह का बयान देने से ज्यादा हास्यास्पद कुछ और नहीं हो सकता।”

टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि सुभाष सरकार ने राज्य सरकार की खराब छवि बनाने के लिए यह विवाद पैदा किया क्योंकि "राज्य में हर जगह, तिरंगा फहराने की व्यवस्था की गई है"। उन्होंने कहा, "हमें देशभक्ति के बारे में सिखने की जरूरत नहीं है और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कैसे सम्मान दिखाना चाहिए, यह भाजपा से नहीं सीखना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें