फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

Thu, 14 Feb 2019 05:44 AM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएस अहलूवालिया (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद बुधवार को यहां एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

विज्ञापन


मंत्री के एक सहयोगी ने कहा, ‘आठ फरवरी को जलपाईगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर लौटने पर मंत्री को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें विशेषीकृत इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।’

सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री अहलूवालिया ने सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें