फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: केंद्रीय मंत्री बोले- बंगाल में 2024 से पहले लागू हो जाएगा सीएए, TMC पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 12 Jan 2023 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

उन्होंने राशन कार्डों में भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह केंद्र सरकार के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
शांतनु ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री और बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि 2024 से पहले बंगाल में भी सीएए लागू हो जाएगा। सीएए नहीं लागू करने का सवाल ही नहीं है। वे यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की ओर से सभी हितधारओं के साथ आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ठाकुर ने भाजपा को कोलकाता में गंगा आरती करने की अनुमति नहीं देने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। गंगा आरती करने का सभी को अधिकार है। सरकार इसमें बाधा नहीं दे सकती। उन्होंने राशन कार्डों में भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह केंद्र सरकार के संज्ञान में लाएंगे।

पीएम आज हल्दिया में मल्टी माडल टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बंगाल के हल्दिया में नवनिर्मित मल्दी माडल टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से हल्दिया से चौबीसों घंटे कार्गो जहाजों की आवाजाही हो सकेगी। पीएम मोदी शुक्रवार को सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालदवाहक जलयान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। दुनिया का यह सबसे बड़ा क्रूज पांच राज्यों व बांग्लादेश से होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा, जो आजादी के बाद देश में अपनी तरह का पहला कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें