फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गंगवार बोले विजय माल्या को वापस भारत लाया जाएगा

Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Santosh Gangwar - फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि विजय माल्या को वापस भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि माल्या को भारत वापस लाने के मामले में कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Vijay Mallya will be brought back to India, due process of law will be followed: Santosh Gangwar,MoS Finance pic.twitter.com/eXhRjLWNc9 — ANI (@ANI_news) April 18, 2017

आपको बता दें कि बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड कर फरार हुए विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले सूचना आई थी कि 9 हजार करोड़ रुपया डकार कर भागे शराब व्यवसायी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से माल्या जमानत पाने में सफल रहे। इससे पहले सीबीआई ने बताया था कि उसकी मांग पर ही माल्या को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
वहीं माल्या की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कस दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है,‌ जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा। After relentless campaign by Congress,finally extradition request was submitted by Govt in February:Randeep Surjewala #VijayMallya pic.twitter.com/1cwvGoMu0a — ANI (@ANI_news) April 18, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें