फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: पीयूष गोयल बोले- 2030 तक 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात का लक्ष्य, पढ़ें कुछ खास खबरें

Wed, 13 Apr 2022 05:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

गोयल ने कहा, कपड़ा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और  बीते साल में यह 43 अरब डॉलर का था। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व विकास हुआ।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2030 तक देश का कपड़ा निर्यात 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसके संयुक्त अरब अमीरात व ऑस्ट्रेलिया में कोई ड्यूटी न लगने से इस क्षेत्र को तेजी मिलेगी। साथ ही निर्यात भी बढ़ेगा। भारत ने दोनों देशों से कारोबारी समझौता किया है।  साथ ही यूरोपीय यूनियन, कनाडा, ब्रिटेन और गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल के दूसरे सदस्य देशों में भी निर्यात को ड्यूटी फ्री करने की कोशिश कर रहा है। गोयल ने कहा, कपड़ा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और  बीते साल में यह 43 अरब डॉलर का था। 

विज्ञापन


कर्नाटक के मंत्री पर 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले ठेकेदार की मौत
कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा पर ठेके के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार मंगलवार सुबह उडुपी के एक लॉज में मृत मिला। पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बेलगावी जिले के संतोष के पाटिल का शव निजी लॉज के एक कमरे में मिला था। उसके दोस्त बगल के कमरे में ठहरे हुए थे। 

पाटिल ने कुछ मीडिया संस्थानों को कथित तौर पर संदेश भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि वह आत्महत्या कर रहा है और उसकी मृत्यु के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। घटना पर ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्हें आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास : ठाकुर
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व विकास हुआ। पीएम ने ‘लुक ईस्ट’ पॉलिसी को ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी में बदला। 

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने गुजरात में आयोजित चार दिवसीय ‘माधवपुर घेड’ मेले के तीसरे दिन शिरकत करते हुए कहा, माधवपुर मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता व एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार देश को एकसूत्र में पिरोने का काम करते हैं। यह मेला पूर्वोत्तर से पश्चिम को जोड़ने का काम करता है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, उत्सव सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते बल्कि यह हमारी विरासत को बचाने और बढ़ाने का काम करते हैं। इस मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें