फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल बोले: अधिक स्पष्टता के साथ माफी मांगे ह्यूंदै, कश्मीर को लेकर विवादित ट्वीट का मामला

Tue, 08 Feb 2022 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने भी मंगलवार की सुबह अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से बात की थी और इस ट्वीट पर खेद व्यक्त किया था।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार ने ह्यूंदै से उसकी माफी में अधिक स्पष्ट और सशक्त होने के लिए कहा है। उन्होंने यह बात दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी की पाकिस्तान में भागीदार फर्म के कश्मीर को लेकर विवादित ट्वीट पर कही।

विज्ञापन


पाकिस्तान में ह्यूंदै के एक कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से की गई एक ट्विटर पोस्ट का कड़ा विरोध हो रहा है जिसमें 'कश्मीर में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष' का जिक्र किया गया था। इसके बाद भारत में ह्यूंदै का बायकॉट शुरू हो गया, जिसके बाद कंपनी ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है।

मंगलवार को यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठा। यहां वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि भारत सरकार ने कंपनी से कहा है कि उन्हें और सशक्त तरीके से माफी मांगने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कोरिया सरकार और ह्यूंदे, दोनों के सामने उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें