केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी।
नाइक ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आज कोरोना टेस्ट कराया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोई तकलीफ नहीं है और इसलिए मैंने होम आइसोलेशन में रहने का फैसला लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खुद जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें।'
बता दें कि नाइक मोदी सरकार में तीसरे ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।