फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: केरल पहुंचीं स्मृति ने कहा- राहुल गांधी वायनाड में रहते हैं तो इसका भी अमेठी जैसा हाल होगा

Tue, 23 May 2023 03:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

आपराधिक मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने से पहले राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे।
 
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह (गांधी) वायनाड में रहते हैं तो इसका वही हाल होगा, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का हुआ, जब वह वहां से सांसद थे। आपराधिक मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने से पहले राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), केरल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला श्रमिक सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें अमेठी से गांधी को ‘विदा’ करने का ‘सौभाग्य’ मिला। ईरानी ने कहा, इसका कारण यह था कि जब वह अमेठी से सांसद थे, तब वहां 80 प्रतिशत लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था, जिलाधिकारी कार्यालय नहीं था, दमकल केंद्र नहीं था, कोई मेडिकल कॉलेज नहीं था, कोई केंद्रीय विद्यालय या सैनिक स्कूल नहीं था और जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर या एक्स-रे मशीन नहीं थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, उनके (गांधी) जाने के बाद वहां ये सारी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा संभव हुआ। इसलिए, अगर वह वायनाड में रहते हैं, तो इसका भी वही हश्र होगा जो अमेठी का हुआ। इसलिए, आप (लोगों) को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह यहां नहीं रहें। ईरानी ने कहा कि वह जहां भी रहती हैं, चाहे दिल्ली में हों या अमेठी में, उन्हें वायनाड की बहुत चिंता रहती है, इसलिए वहां की 250 आंगनवाड़ियों को सक्षम आंगनवाड़ियों में बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें