फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन GAVI बोर्ड में सदस्य के रूप में नामित

Tue, 29 Dec 2020 06:43 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन (गावी GAVI) की ओर से बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भारत सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस संगठन का उद्देश्य निम्न आय वाले देश के नागरिकों तक वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। 

विज्ञापन

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन और गावी (GAVI) की ओर से चलाए जा रहे कोवैक्स प्लान का उद्देश्य गरीब और मध्यम आमदनी वाले देशों को जांच किट, दवा और वैक्सीन उपलब्ध कराना है। यह जिस फंड के जरिए किया जा रहा है उसे एक्सेस टु कोविड-19 टूल्स एक्सीलेटर नाम दिया गया है, जिसकी स्थापना अप्रैल में की गई थी।

इससे पहले डॉ. हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी दी गई थी। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड का प्रमुख दायित्व स्वास्थ्य असेंबली की ओर से लिए गए फैसलों और नीतियों को लागू करना और इस कार्य को बेहतर बनाना होता है।
विज्ञापन


भारत ने दी है गावी को 15 मिलियन डॉलर की मदद
बीते दिनों भारत की ओर से गावी को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद दी गई थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दुनिया भर के राष्ट्रों से आग्रह किया गया था कि वे लोगों को बचाने और भविष्य में ऐसे खतरों दुनिया की रक्षा के लिए टीकाकरण के लिए वित्त पोषण करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें