फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई, कहा- हर साल होते हैं पांच लाख हादसे

Wed, 09 Mar 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मशीन विजन एंड ऑगमेंटिड इंटेलीजेंस (एमएआई) 2022 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नितिन गडकरी ने कहा कि दुनियाभर में सड़क सुरक्षा चिंता का बड़ा कारण है। भारत जैसे विकासशील देशों के लिए तो यह बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश में हर साल पांच लाख हादसे होते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन


इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मशीन विजन एंड ऑगमेंटिड इंटेलीजेंस (एमएआई) 2022 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सड़क सुरक्षा चिंता का बड़ा कारण है। भारत जैसे विकासशील देशों के लिए तो यह बड़ी चुनौती है। भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1.5 लाख लोग जान गंवा देते हैं और तीन लाख गंभीर रूप से घायल होते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में 70 फीसदी की उम्र 18 से 45 साल के बीच होती है। इसी कारण सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने एआई के उपयोग के लिए क्षेत्र भी चिह्नित किए। 

नई उन्नत यातायात निगरानी प्रणाली लागू
गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक नई उन्नत यातायात निगरानी प्रणाली (एटीएमएस) लागू की है। हम कानून संबंधी सूचनाओं, टोल कलेक्शन आदि के लिए नंबर प्लेट की स्वत: पहचान एनपीआर सिस्टम से कर रहे हैं। इन सभी स्वचालित और डिजिटल प्रक्रिया का मकसद सड़क सुरक्षा और वास्तविक समय पर दुर्घटना प्रबंधन को सुधारना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें