फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दलित परिवार के घर में खाया खाना, परिवार का जताया आभार

Thu, 14 Apr 2022 07:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भोजन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शरत नाइक और उनके पूरे परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दलित परिवार के घर पर खाया खाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने ढेंकानाल जिले के परजंग के जाह्नपाड़ा में एक दलित परिवार शरत कुमार नाइक के यहां भोजन कर सामाजिक समरसता का परिचय भी दिया। शरत के परिवार ने केंद्रीय मंत्री को पारंपरिक साल के पत्तों में भोजन परोसा।

विज्ञापन


आंबेडकर जयंती पर दलित परिवार के घर भोजन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शरत नाइक और उनके पूरे परिवार का धन्यवाद। उन्होंने परिवार द्वारा दिए गए स्नेह और प्यार के लिए पूरे परिवार का आभार जताया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अनुगोल में केंद्रीय विद्यालय का दौरा भी किया। यहां उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने अपनी एक अन्य ट्विटर पोस्ट में बताया कि मैने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें