फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल सुप्रियो ने कहा- बंगाल में हिंसा रोके ममता सरकार, नहीं तो संविधान में प्रावधान मौजूद

Fri, 20 Nov 2020 04:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
babul suprio - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को मतदाताओं को डराना-धमकाना बंद कर देना चाहिए अन्यथा संविधान में इससे निपटने के लिए भी प्रावधान मौजूद हैं। सुप्रियो ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 130 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को मतदाताओं को डराना-धमकाना बंद करना चाहिए, अन्यथा संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं।

उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को अपने तौर-तरीके बदलने चाहिए। चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। अगर तृणमूल के सदस्यों को लगता है कि वे मतदाताओं को डरा-धमका सकते हैं और राजनीतिक हिंसा कर सकते हैं, तो संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं।
विज्ञापन


सुप्रियो ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। बता दें कि यहां चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि तृणमूल को सत्ता में लाने वाले लोग अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही वर्तमान सरकार को गिराएं।

सुप्रियो दे रहे राष्ट्रपति शासन लगाने के संकेत: रॉय
वहीं, तृणमूल ने कहा कि सुप्रियो ऐसा कहकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का संकेत दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अगर वह राज्य में धारा 356 लगाने का संकेत दे रहे हैं, तो वह पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें