फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के हिस्से आया अब तक केवल एक 'सवाल', दूसरे मंत्रालयों से पूछे गए हजारों प्रश्न

Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा की वेबसाइट पर दी गई सूची के मुताबिक, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित 931 सवाल, वित्त मंत्रालय के 824 और जल शक्ति मंत्रालय के 755 सवाल अभी तक के सत्र में पूछे गए हैं...
विज्ञापन
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17वीं लोकसभा के अभी तक जितने भी सत्र हुए हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्से केवल एक सवाल आया है। ये सवाल भी ऐसा था कि जिसे प्रधानमंत्री के नाम संबोधन कर पूछा गया था। लोकसभा सदस्य सुधीर गुप्ता, गजानन कीर्तिकर और विद्युत वरण महतो ने नई समितियों के गठन को लेकर सवाल किया था। हालांकि उस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिया।

विज्ञापन


अगर दूसरे मंत्रियों के विभागों को देखें तो उनके पास मौजूदा लोकसभा के अभी तक हुए सत्र में सैकड़ों प्रश्नों का अंबार लगा रहा। लोकसभा की वेबसाइट पर दी गई सूची के मुताबिक, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित 931 सवाल, वित्त मंत्रालय के 824 और जल शक्ति मंत्रालय के 755 सवाल अभी तक के सत्र में पूछे गए हैं।


लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, गजानन कीर्तिकर और विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि क्या सरकार का एक निवेश एवं विकास, रोजगार और कौशल विकास पर नई समितियां गठित करने का विचार है। यदि हां तो उक्त समितियों के गठन के लिए भेजे जाने वाले एजेंडे का ब्यौरा क्या है। उक्त समितियों द्वारा किन समस्याओं का समाधान किया जाएगा और समितियों के गठन का प्रारूप क्या है।
विज्ञापन


लोकसभा वेबसाइट पर विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित सवालों की सूची  के 'प्रधानमंत्री' कॉलम में सवाल संख्या 2897 के तहत इसका जवाब दिया गया है। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस सवाल के उत्तर में बताया कि निवेश और विकास संबंधी समितियां तथा रोजगार और कौशल विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति का गठन छह जून 2019 को किया गया है।

इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल हैं। सवाल के उत्तर के अगले हिस्से में रोजगार और कौशल विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति का जिक्र किया गया है। इसमें भी प्रधानमंत्री के अलावा दस विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों का नाम है।

इसके बाद चार विशेष आमंत्रित सदस्यों का नाम भी शामिल है। खास बात है कि 17वीं लोकसभा का गठन होने के बाद अभी तक हुए संसद सत्र के दौरान 'प्रधानमंत्री' कॉलम के तहत पूछे गए सवालों में केवल एक ही प्रश्न है।

बाकी मंत्रालयों के अलावा एटॉमिक एनर्जी के 68, सिविल एविएशन के 512, डिफेंस के 309, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 514, संचार के 397, गृह मंत्रालय के 687 और विदेश मंत्रालय के 244 रिकॉर्ड यानी सवाल शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें