फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में IPS अफसर से मारपीट करने पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में पुलिस ने अशांत इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे केंद्रीय मंत्री सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज की है। उत्तर आसनसोल पुलिस स्टेशन में बाबुल सुप्रियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें उनपर धारा-144 तोड़ने और एक आईपीएस अफसर पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। सुप्रियो को रोकने के दौरान पुलिस से उनकी बहस भी हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को आसनसोल-रानीगंज इलाके में जाने से रोक दिया था। रामनवमी के अवसर पर भड़की हिंसा के बाद वहां हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। बाबुल आसनसोल सीट से ही सांसद हैं। रानीगंज इलाके में रविवार व सोमवार को रामनवमी के एक जुलूस के मुद्दे पर दो तबकों के बीच हुई हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लागू है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

पुलिस ने बताया कि बीती रात से इलाके में हिंसा की कोई ताजा वारदात नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बर्दवान जिले के रेलपार इलाके में जाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा वजहों से उनकी कार को रोक दिया। वहां कुछ लोगों ने बाबुल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तुरंत वहां से लौटने की मांग की। पुलिस ने बाबुल के अलावा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लाकेट चटर्जी को भी रानीगंज जाते समय दुर्गापुर में रोक दिया। लाकेट ने इसके विरोध में वहां कुछ देर धरना भी दिया।
विज्ञापन


बाबुल ने पत्रकारों से कहा कि स्थानीय लोगों का पुलिस से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल ही इलाके में शांति बहाल कर सकती है। मौके पर बाबुल और पुलिस वालों में कहासुनी भी हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उनको अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने का पूरा हक है। खासकर ऐसे समय जब लोग मुसीबत में हैं। सांसद ने कहा कि वे इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें