राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, श्रीपेरंबुदूर में मंत्री ने छात्रों से तमिल में अपना संबोधन शुरू किया ‘आप सभी कैसे हैं? उन्होंने उनसे शांतिपूर्वक रहने और एक टीम का हिस्सा बनने के लिए शारीरिक गतिविधियां करने का आग्रह किया।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनसे कौशल के क्षेत्र में महारत हासिल करने और अपने सपनों को साकार करने का आग्रह किया। वह तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉलेज के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, श्रीपेरंबुदूर में मंत्री ने छात्रों से तमिल में अपना संबोधन शुरू किया ‘आप सभी कैसे हैं? उन्होंने उनसे शांतिपूर्वक रहने और एक टीम का हिस्सा बनने के लिए शारीरिक गतिविधियां करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, भारतीय सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग के साल 2025 तक 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में आईटी उद्योग का भविष्य उज्ज्वल है और अत्यधिक कुशल आईटी पेशेवरों के लिए बढ़ते अवसरों के साथ फलफूल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया संघर्ष कर रही थी, लोग मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का सामना कर रहे थे उस समय हमारी फिल्म ने इंडस्ट्री आगे आकर लोगों का मनोरंजन किया।