फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के CM पर निशाना साधते हुए बोले केंद्रीय मंत्री- अब वह कसाब की जयंती मनाएंगे

Sat, 18 Nov 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक कार्यक्रम में टीपू सुल्तान का जिक्र कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला बोला। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हेगड़े 17 नवंबर को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, जहां उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के पास कित्तूर चेन्नम्मा (कित्तूर की रानी) के लिए कार्यक्रम करने का वक्त नहीं था क्योंकि वह टीपू सुल्तान की जयंती मनाने में व्यस्त थे। हेगड़े इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सिद्धारमैया आतंकी अजमल कसाब की जयंती भी मनाना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


टीपू सुल्तान विवाद में कूदे अमित शाह, कहा-वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस को पड़ेगी महंगी

कर्नाटक के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए हेगड़े ने कहा कि राज्य क्रिमिनलों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बेंगलुरु में 9 लाख बांग्लादेशी रह रहे हैं और बेलगाम, बीजापुर, हुबली, धरवाड और कित्तूर में भी बंग्लादेशी हैं। हेगड़े ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अपने पैरों के नीचे देखिए, वहां कोई बम भी हो सकता है।
  Siddaramaiah celebrated Tipu Jayanti, it is a matter of time before he starts making you celebrate Kasab (Ajmal Kasab) Jayanti: Union Minister Anantkumar Hegde in Belgavi (17.11.2017) pic.twitter.com/TBY4VQUmox — ANI (@ANI) November 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें