फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zakir Naik: जाकिर नाइक को कतर बुलाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा

Tue, 22 Nov 2022 02:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
जाकिर नाइक(फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप में भगोड़ा जाकिर नाइक को बुलाए जाने का भाजपा ने विरोध किया है।  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक मलेशियाई नागरिक है और आप उसे कहीं भी बुलाइए लेकिन उस मंच पर बुलाने का क्या तुक है जिसके बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन


जानें आखिर जाकिर नाइक पर क्यों भड़का है भारत?
बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में जाकिर नाइक को आमंत्रित किया गया है। भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है। हालांकि, जाकिर नाइक कई साल से देश से बाहर रह रहे हैं। अब जाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित किया गया है। वह पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप है।

जाकिर नाइक पर क्या है आरोप
साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारत में इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। नाइक ने भारत छोड़ मलेशिया में बसने का फैसला किया। वह फिलहाल मलेशिया में ही रहते हैं।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन मामला पर भी बोले हरदीप सिंह पुरी 
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रही है कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला शख्स मेडिकल थेरेपिस्ट है। वह बताएं कि उसकी मेडिकल थेरेपिस्ट की डिग्री कहां की है? आम आदमी पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने की बहुत जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें