फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की केंद्रीय गृह सचिव ने समीक्षा की

Thu, 05 Nov 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने दिल्ली  समेत समूचे एनसीआर में तमाम कवायद के बावजूद बढ़ते वायु प्रदूषण और कोरोना के प्रकोप की स्थितियों की समीक्षा ।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पर्यावरण, के बिगड़ते हालात और बढ़ते कोरोना को काबू में करने के लिए रणनीति के तहत काम करकेकोरोना पर काबू पाने की कवायद को तेज करने के लिए कहा है।


इस बैठक में स्वास्थ और परिवार कल्याण विभाग के सचिव, नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकारियों ने शिरकत की। गृह मंत्रालय ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया है कि संक्रमण के अधिक फैलने की आंशका वाले इलाकों में आरटीपीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाया जाएगा और इस ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा। पिछले 24 घंटों में तेजी से मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है।

अकेले दिल्ली में ही पांच हजार 664 मामले आए हैं। ऐसे में  नए मामलों और सक्रिय मामलों में वृद्धि को देखते हुए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट में तेजी लाने के साथ लोगों को जागरुक करने की जरुरत पर बैठक में जोर दिया गया।

यद्यपि दिल्ली सरकार द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कोरोना के लिए निर्धारित 15 हजार बिस्तरों में 57 फीसदी अभी भी खाली हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा नियमों को सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना था कि त्योहारों के मद्दे नजर बढ़ रही भीड़ और वायु प्रदूषण कोरोना का बढ़ोत्तरी का बड़ा कारण है। लिहाजा इसके लिए जरुरी है कि स्थानीय स्तर पर इलाकावार गतिविधियों को संचालित करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें