फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत सीएपीएफ: गृह मंत्री शाह ने की स्वास्थ्य योजना की शुरुआत, 35 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ

Tue, 02 Nov 2021 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इन बलों को समर्पित 'आयुष्मान भारत सीएपीएफ' योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'आयुष्मान भारत सीएपीएफ' स्वास्थ्य देखभाल योजना की शुरुआत की। यह योजना सभी राज्यों में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारियों के लिए है। यह योजना चरणबद्ध तरीके से दिसंबर 2021 के अंत तक 35 लाख सीएपीएफ अधिकारियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


अमित शाह ने कुछ एनएसजी सैनिकों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान कर चरणबद्ध तरीके से इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सीएपीएफ के अधिकारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वह अपनी ड्यूटी को पूरे ध्यान के साथ अंजाम दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें