फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान भवन: पीएचडीसीसीआई के 118वें वार्षिक सत्र में शामिल हुए अमित शाह, कही यह बात

Fri, 29 Sep 2023 12:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमित शाह ने कहा कि मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया। इस देश को पॉलिस पैरालिसिस हो गया था, लेकिन पीएम मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया जिसका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं 'राइजिंग इंडिया: यही समय है, सही समय है' थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि जी20, चंद्रयान-3 की सफलता, मिशन आदित्य एल-1 और महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना इन सभी घटनाओं ने देश को नई ऊर्जा से भर दिया है। देश 75 साल का सफर पूरा कर चुका है और पिछले 75 इन वर्षों में हमने हर क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। हमने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित किया है। पिछले 75 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में  बदलने का समय है। हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है कि जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो, क्योंकि सबसे ज्यादा युवा देश, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है, सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी हमारे देश में हैं। मैं राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं- यही समय है, सही समय है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया। इस देश को पॉलिस पैरालिसिस हो गया था, लेकिन पीएम मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया जिसका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें