फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वैक्सीन के हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने की कोशिश घातक : सरकार

Sun, 20 Sep 2020 02:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सरकार का मानना है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ बिना के हर्ड इम्यूनिटी विकसित करना घातक हो सकता है। सरकार ने माना कि हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने का प्रयास रोग और मृत्यु, दोनों के संदर्भ में घातक हो सकता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

विज्ञापन



प्रश्न में पूछा गया था कि क्या राज्य सरकारें देश में फैली कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता के उपाय पर अमल कर रही हैं? उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरुआती दौर में कुछ देशों ने सोचा कि बीमारी का संक्रमण फैलने के बाद लोगों में सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता स्वत: ही विकसित हो जाएगी।

हालांकि इन देशों ने बीमारी और मृत्यु के संदर्भ में गंभीर नतीजों के सामने आने के बाद यह रणनीति दरकिनार कर दी। चौबे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ समुचित टीके के अभाव में सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता विकासित करने का प्रयास रोग और मृत्यु, दोनों के संदर्भ में घातक हो सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संचारण की श्रृंखला तोड़ने की रणनीति के आधार पर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए योजनाएं, प्रक्रियाएं, परामर्श और विशेष संचालन प्रक्रिया जारी की हैं। जवाब में उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें