फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disaster Response: मनसुख मांडविया ने कहा- भारत के आपदा प्रतिक्रिया मॉडल का दूसरे देश भी कर सकते हैं अनुकरण

Wed, 25 Jan 2023 06:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

जमीनी स्तर पर आपात स्थितियों से निपटने के लिए लचीला और चुस्त बनने की खातिर यह मॉडल मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) से आगे भी जा सकता है। मांडविया ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया व प्रबंधन के राष्ट्रीय ढांचे के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण मॉड्यूल में बहु-क्षेत्रीय और बहु-स्तरीय सीख को शामिल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि एक विशाल देश होने के नाते, भारत का अपना आपदा प्रतिक्रिया मॉडल हो सकता है और दुनियाभर के देश इसका अनुकरण कर सकते हैं। ‘नेशनल इमरजेंसी मेडिकल टीम, इंडिया’ पर एक सलाहकार कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा मांडविया ने कहा, भारत के मॉडल को सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं से सीख लेकर तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन हम पिछले कुछ दशकों में आपातकालीन और आपदा प्रतिक्रिया के राष्ट्रीय उदाहरणों से सीख लेते हुए अपने मॉडल को समृद्ध कर सकते हैं। जमीनी स्तर पर आपात स्थितियों से निपटने के लिए लचीला और चुस्त बनने की खातिर यह मॉडल मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) से आगे भी जा सकता है। मांडविया ने कहा, आपातकालीन प्रतिक्रिया व प्रबंधन के राष्ट्रीय ढांचे के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण मॉड्यूल में बहु-क्षेत्रीय और बहु-स्तरीय सीख को शामिल करने की आवश्यकता है।

दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को पहल की नीति, रणनीति, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श करने का मंच प्रदान करना है। साथ ही स्वास्थ्य के अनुरूप आपदा तैयारी के लिए देश की जरूरतों को एकीकृत करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए साथ लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें