फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौतों पर विवाद: राज्यसभा में बोले स्वास्थ्य मंत्री, केंद्र वही आंकड़े दिखाता है जो राज्य देते हैं

Tue, 20 Jul 2021 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा कहा है कि इस संकट को राजनीति का कारण नहीं बनने देना चाहिए। ऐसे संकट के समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी कह चुके हैं कि जब 130 करोड़ भारतीय एक कदम आगे बढ़ाएंगे, देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडविया ने कहा कि जब हम कोरोना की तीसरी लहर की बात करते हैं, 130 करोड़ आम लोगों को, सभी राज्य सरकारों को सर्वसम्मति से एक फैसला लेना होगा कि हम अपने देश में तीसरी लहर नहीं आने देंगे। हमारा संकल्प और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमें कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से बचा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा जब साथ काम करने की जरूरत थी और राज्यों द्वारा काम किया जाना था, तब हमने कभी नहीं कहा कि यह राज्य काम में असफल रहा या उस राज्य ने ऐसा नहीं किया। मांडविया ने कहा कि मैं राजनीति नहीं करना चाहता हूं लेकिन कई राज्यों के पास टीकों की 10 से 15 लाख खुराकें हैं। मेरे पास इसका डाटा है। 
 

'थाली-ताली' ने बढ़ाया विश्वास, साहस दिया
मांडविया ने कहा, 'वो (विपक्ष) कहते हैं कि हमने केवल 'थाली-ताली' किया। हमने ऐसा कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया। हमारी सुरक्षा के लिए सड़कों पर खड़े पुलिसकर्मियों के लिए किया। सबसे निचले से लेकर सबसे ऊंचे स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में किया, जिन्होंने कोरोना के दौरान काम किया।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक मंत्री होने से पहले मैं एक पिता हूं। कोरोना काल के दौरान मेरी बेटी ने कोविड वार्ड में इंटर्न डॉक्टर के तौर पर काम किया। उसने मुझसे कहा था कि वह वार्ड में काम करेगी और उसने ऐसा करना जारी रखा। उस समय मुझे असल में 'थाली-ताली' के महत्व का अहसास हुआ, इससे हमें साहस मिलता है।'

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र उस डाटा को एकत्र और प्रकाशित करता है जो राज्य सरकारें उपलब्ध कराती हैं। हमारा काम डाटा को प्रकाशित करना है। हमने किसी से मौतों की या मामलों की कम संख्या दिखाने के लिए नहीं कहा है। इसके पीछे का कोई कारण नहीं है। पीएम ने यही मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में भी कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें