फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली का बजटः सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए खोला पिटारा

Wed, 01 Feb 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली लोकसभा में आम बजट पेश कर रहे हैं। बजट के शुरूआती हिस्सों में उन्होंने जो घोषणाएं की उनमें ग्रामीण इलाकों पर उनका खासा जोर रहा है। साफ है कि आने वाले समय में चुनावों को देखते हुए सरकार अपना पूरा ग्रामीण इलाकों पर ही देना चाहती है।
विज्ञापन


इसका अंदाजा जेटली की बजट में की गई उस घोषणा से ही चल जाता है जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए इस बार कुल 187223 रुपये का प्रस्ताव रखा गया है जोकि बीते साल के मुकाबले
24 फीसदी अधिक है।

जेटली ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में इस बार काफी कार्य कराए जाएंगे इस लिए मनरेगा का बजट भी बढ़ाकर 48 हजार करोड़ कर दिया गया। सरकार ने इस साल मनरेगा के तहत पांच लाख तालाब खोदने का लक्ष्य रखा है बीते वर्ष में इसी लक्ष्य को सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के बजट में भी की गई वृद्िध

- फोटो : PTI
​जेटली ने दावा किया कि मनरेगा के तहत सरकार ने आवंटित रकम से ज्यादा खर्च किया है। किसानों के लोन के लिए भी दस लाख करोड़ का बजट रखा गया है। सरकार की मंशा है कि एक करोड़ गरीब परिवारों को इस बार गरीबी रेखा से बाहर किया जा सके।

ग्रामीण इलाकों में सेनीटेशन का 60 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुधारने के लिए भी सरकार व्यापक काम कर रही है। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए 4818 करोड़ का बजट तय किया गया है जिससे एक मई 2018 तक सभी गांवों में उजियारा किया जा सके।

ग्रामीण इलाकों में सड़कों का विस्तार करने के लिए पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 19000 करोड़ बजट का प्रस्ताव रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें