फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने बीजेडी विधायक के घर में लगाई आग, दो कार सहित एक बाइक जलकर खाक

Mon, 19 Aug 2019 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
बीजेडी विधायक के घर पर हमलावरों ने आग लगाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा की तालचेर सीट से बीजू जनता दल के विधायक ब्रज किशोर प्रधान के आधिकारिक निवास पर रविवार रात को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। बदमाशों ने कुछ देर हंगामा किया और फिर यहां आग लगा दी। जिसके कारण आवास पर खड़ी दो कारें और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विधायक के आवास पर पहुंची और उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन





शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर विधायक के आवास पर किस मकसद से पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर आग क्यों लगाई। तालचेर विधानसभा सीट ओडिशा के अंगुल जिले के अंतर्गत आती है। यह एक सामान्य सीट है। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल से ही विधायक रहे ब्रज किशोर ने भाजपा उम्मीदवार कालंदी चरण संभल को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें