कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और मोबाइल जर्नलिज्म पर युवाओं ने अपनी राय साझा की। शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे विवेक बताते हैं कि इस कार्यशाला से उन्हें जलवायु परिवर्तन और उससे होने वाले प्रभावों के विषय में जानकारी मिली।
जलवायु परिवर्तन आज एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है और इसी मुद्दे पर केंद्रित एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नोएडा में किया गया। यह कार्यशाला 23 तथा 24 जून को यूनिसेफ इंडिया और अमर उजाला फाउंडेशन की सहभागिता में संपन्न हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन और उसके कारणों के साथ ही स्वास्थ्य और कोविड-19 टीकाकरण संबंधी मुद्दों पर भी बात की गई।
विज्ञापन
इस दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में मोबाइल जर्नलिज्म तथा डिजिटल मीडिया के विषय में भी वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और मोबाइल जर्नलिज्म पर युवाओं ने अपनी राय साझा की। शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे विवेक बताते हैं कि इस कार्यशाला से उन्हें जलवायु परिवर्तन और उससे होने वाले प्रभावों के विषय में जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी पता चला कि जलवायु संरक्षण के लिए भी बहुत से लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का छात्र होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम डिजिटल मीडिया का सही इस्तेमाल करते हुए उन लोगों की आवाज बनें जो पर्यावरण संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।