आज बच्चों का दिन है और पूरा देश बाल दिवस मना रहा है। और इस बालदिवस पर देश के हर बड़े संस्थानों पर बच्चे छाए रहे। इसी कड़ी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुंबई स्थित ऑफिस में क्लोजिंग बेल भी नौनिहालों ने बजाई। किड्स टेक ओवर (#KidsTakeOver) के नाम से यूनिसेफ के इस इनीशिएटिव का हिस्सा एनएसई भी बना जहां बच्चों ने सीईओ विक्रम लिमये के साथ इस बेल को बजाया और पूरी बिल्डिंग का जायजा भी लिया। उस मौके पर करीब 30 बच्चे एनएसई पहुंचे और कार्यक्रम का संचालन भी इन्हीं बच्चों ने किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं संध्या ने बाल अधिकारों और सुरक्षित बचपन पर सवाल किए जिसके जवाब में एनएसई के सीएसआर प्रमुख अनुराग प्रताप ने कहा कि बच्चों को बेसिक शिक्षा के साथ स्किल एजूकेशन दिए जाने की जरूरत है जिससे कि वह उनके करियर को बनाने में मदद मिले।
पढ़ें: जब तक चाइल्ड ट्रैफिकिंग नहीं रुकेगी, देश सुरक्षित नहीं होगा- कैलाश सत्यार्थी
वहीं इस मौके पर माइन-एन-माइन एनजीओ से आई संध्या किरण ने सरकार से मांग की कि सरकार को चिल्ड्रंस का बजट बढ़ाकर 9 फीसदी करना चाहिए। संध्या ने कहा कि सरकार को शिक्षा, सुरक्षा और बच्चों के लिए साफ-सफाई पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और अधिकारियों की तालियां बटोरीं।