दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर क्रिकेट प्रेमी दर्शकों का दिल जीत लिया। डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट में तूफानी पारी खेलते हुए महज 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। डीविलियर्स दुनिया में आकर्षक और धुंआधार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। वन डे में सबसे तेज शतक अभी डीविलियर्स के नाम हैं।
इस पारी में पांच छक्के और 3 चौके जड़े
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
अपनी टीम टाइटंस की तरफ से रैम स्लैम टूर्नामेंट में खेलते हुए डीविलियर्स ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बना दिए। उन्होंने इस पारी में पांच छक्के और 3 चौके जड़े। उनकी टीम के एक अन्य सहयोगी एल्बी मॉर्केल ने 16 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। डीविलियर्स की इस पारी की बदौलत टाइटंस ने लायंस को आसानी से हरा कर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
टाइटंस ने लायंस को 8 विकेट से मात दी
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी की वजह से टाइटंस ने लायंस को 8 विकेट से मात दी। बारिश से बाधित इस मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 15 कर दी गई थी। लायंस की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 127 रन बनाए। बाद में टाइटंस की टीम ने यह लक्ष्य महज 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
31 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं इनके नाम
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका के 'लकी' मैदान जोहानिसबर्ग पर कप्तान एबी डीविलियर्स ने वनडे के 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए केवल 31 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। आप यह जान कर चौंक सकते हैं कि डीविलियर्स ने इस मैच 149 रन बनाए और वह भी 339 की स्ट्राइक रेट के साथ। यह वनडे इतिहास में पहली बार है कि जब किसी बल्लेबाज ने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।
महज 40 मिनट के अंदर ही शतक लगा दिया
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
एबी डीविलियर्स ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान महज 40 मिनट के अंदर ही शतक लगा दिया। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 19 मिनट में अर्धशतक जमा दिया। डीविलियर्स ने इस पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था जिसकी डीविलियर्स ने बराबरी कर ली थी।