फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dennis Francis: 'समय की यही मांग कि यूएनएससी में हो सुधार...', जानें भारत दौरे पर आए UNGA अध्यक्ष क्या बोले

Wed, 24 Jan 2024 06:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत दौरे पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि वर्तमान समय की वैश्विक घटनाओं पर परिषद प्रासंगिकता खो रहा है, इसलिए समय की एक ही मांग है कि यूएनएससी में सुधार हो। जानिए भारत की तारीफ 
विज्ञापन
यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना विश्व की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करता है, हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


'समय की मांग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हो सुधार'
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद वैश्विक शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में असमर्थ रहा है। भारत पहुंचते ही उन्होंने यूएनएससी में सुधार की वकालत की है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर के साथ उनकी बातचीत में यह मुद्दा उठा था। गौरतलब है कि वर्तमान वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रासंगिकता कम हुई है। जिसके बाद से लगातार इसमें सुधार की मांग उठ रही है। 

यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्यों का दबदबा
गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद सुधार पर अंतरसरकारी वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होने से भारत नाराज है। खास बात है कि पूरी दुनिया से उठ रही सुधार की मांग में भारत को स्थायी सदस्य का प्रबल दावेदार माना जाता है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पांच स्थायी सदस्य(रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका)। वहीं 10 अस्थायी सदस्य देश शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। पांच स्थायी सदस्य किसी भी देश के प्रस्ताव पर वीटो कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर भारत ने कई सराहनीय कदम- डेनिस
वहीं डेनिस फ्रांसिस ने जी20 में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्य बनाने को लेकर भारत की सराहना की है। फ्रांसिस ने कहा कि किसी को संदेश नहीं है कि भारत की अफ्रीका तक पहुंच हैं। जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करके भारत ने इसको दिखाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे कहीं अधिक ग्लोबल साउथ के विकास में सहायता और सुविधा देने की भारत की प्रतिबद्धता सराहनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें