फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdulla Shahid: UNGA चीफ ने भारत की भूमिका की सराहना की, शांतिप्रिय लोकतंत्रों के लिए गर्व का स्त्रोत बताया

Mon, 29 Aug 2022 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे शाहिद ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशकर के साथ बातचीत की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में सहयोग समेत कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात करते यूएनजीए प्रमुख - फोटो : Twitter/Dr.S.Jaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोमवार को वैश्विक निकाय में भारत द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने भारत को न केवल दक्षिण एशिया के लिए बल्कि सभी शांतिप्रिय लोकतंत्रों के लिए 'गर्व का स्त्रोत' बताया। 

विज्ञापन


मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने कोरोनाकाल में भारत द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए रेखांकित किया कि भारत दुनिया की फार्मेसी साबित हुआ है और इसने दुनिया के कई देशों को सुदूर हिस्सों में सहायता प्रदान की है।  
 
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे शाहिद ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशकर के साथ बातचीत की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में सहयोग समेत कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख ने इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात। उपराष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के रूप में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए बधाई दी।  

विदेश मंत्रालय ने कहा, महासभा के अध्यक्ष ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सहित संयुक्त राष्ट्र में भार द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया, जहां उन्होंने इसे न केवल दक्षिण एशिया के लिए बल्कि सभी शांतिप्रिय लोकतंत्र के लिए गर्व का स्त्रोत करार दिया। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "महामारी से उबरने के चरण के दौरान भारत की महत्वपूर्म भूमिका को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के रेखांकित किया कि भारत दुनिया की फार्मेसी साबित हुआ है और इसने दुनिया के सुदूर हिस्सों में कई देशों की सहायता की है।"

बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत की 'पड़ोसी पहले' (नेबर्स फर्स्ट) और मालदीव की 'भारत पहले' नीतियां एक-दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने कहा, "मालदीव के विदेश मंत्री और यूएनजीए के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद से मिलकर खुशी हुई।उन्हें यूएनजीए की अध्यक्षता की उपलब्धियों के लिए बधाई। वे हमारे विशेष संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारत की नेबर्स फर्स्ट और मालदीव की इंडिया फर्स्ट नीतियां एक-दूसरे की पूरक हैं।"
 
वहीं शाहिद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की उपलब्धियों के साथ-साथ बहुपक्षवाद के महत्व पर भी चर्चा की गई। उन्होंने ट्वीट किया, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिलकर हमेशा की तरह अच्छा लगा। हमने महासभा के 76वें सत्र की उपलब्धियों के साथ-साथ बहुपक्षवाद के महत्व पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें