फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन ने गांधीवाद की परीक्षा में किया टॉप

Tue, 14 Aug 2018 06:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' तो आप सबने देखी होगी। इस फिल्म में संजय दत्त पेशे से तो मुंबई के एक डॉन रहते हैं, लेकिन बाद में गांधीवाद से प्रेरित होकर वो महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने लगते हैं। कुछ ऐसा ही मामला नागपुर में भी देखने को मिला है, जहां जेल में बंद एक अंडरवर्ल्ड डॉन गांधीवाद से प्रेरित होकर शायद उन्ही के सिद्धांतों पर चलने लगा है। 

विज्ञापन


दरअसल, नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। अरुण गवली ने गांधीवाद पर हुई परीक्षा में 80 में से 74 सवालों का सही जवाब दिया और परीक्षा में टॉप कर गया। 

सहयोग ट्रस्ट के ट्रस्टी रवींद्र भूसरि ने बताया कि नागपुर सेंट्रल जेल में 1 अक्टूबर, 2017 को गांधीवाद से जुड़ी परीक्षा हुई थी, जिसमें कुल 160 कैदियों ने भाग लिया था। इसमें 12 कैदी मृत्युदंड की सजा काट रहे हैं, जबकि कई उम्रकैद और अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया 'अरुण गवली ने बाकी उम्मीदवारों को बम्बई सर्वोदय मंडल (बीएसएम), मुंबई से बेहतरीन अध्ययन सामग्री और अन्य साहित्य भेजा जाता देखकर इस परीक्षा में भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी। उसने गांधीवाद से जुड़े कुल 80 सवालों में से 74 सवालों के सही जवाब दिए हैं। हमें खुशी है कि उसने जेल में गांधीवाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।' 
विज्ञापन


शिवसेना विधायक की हत्या के जुर्म में काट रहा उम्रकैद की सजा 

बता दें कि अरुण गवली को शिवसेना विधायक कमलाकर जमसेंदेवर की हत्या के जुर्म में साल 2012 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गवली पर हत्या और मकोका समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मुंबई में उसके डॉन वाले रुतबे का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद बाल ठाकरे ने उसे भारत के दाऊद इब्राहिम की उपाधि दी थी। बाल ठाकरे ने कहा था 'अगर पाकिस्तान के पास दाऊद है, तो हमारे पास गवली है।'

गवली के ऊपर बन चुकी है फिल्म 

अरुण गवली को लोग 'डैडी' के नाम से भी जानते हैं। उसके ऊपर 'डैडी' नाम की एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका निर्देशन असीम अहलूवालिया ने किया था। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गवली का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें